बड़ी खबर - पाँच महीने में तीन बार कोरोना से संक्रमित हुआ आरक्षक ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - पाँच महीने में तीन बार कोरोना से संक्रमित हुआ आरक्षक ,,
जबलपुर 27 दिसम्बर 2020 -  विजयनगर थाने में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक के पांच माह के भीतर तीसरी बार कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण सहकर्मी दहशत में आ गए हैं। आरक्षक की तीसरी पॉजिटिव रिपोर्ट 26 दिसंबर को आई, जिसके बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। चिकित्सकों ने आरक्षक को बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण उसके फेफड़े सिकुड़ गए हैं, जिसके कारण बार-बार कोरोना का संक्रमण सामने आ रहा है। 

आरक्षक की रिपोर्ट से पुलिस मुख्यालय भोपाल को अवगत करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरक्षक के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग सूत्रों का कहना है कि जिले का यह पहला मामला है जब कोरोना से संक्रमित किसी मरीज पर पांच माह के भीतर महामारी के वायरस ने तीसरी बार हमला किया है।

जानकारी के मुताबिक विजयनगर थाने में पदस्थ 36 वर्षीय आरक्षक को कुछ दिन से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। 23 दिसंबर को बुखार आने के बाद कोरोना की जांच कराई गई। 26 दिसंबर कोविड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पूर्व 11 अगस्त व 09 नवंबर को उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शासकीय व निजी अस्पतालों में भर्ती होकर उसने उपचार कराया था। कृषि उपज मंडी के समीप निवासी आरक्षक के घर में पत्नी व छह माह की बेटी है जिनके स्वास्थ्य को लेकर उसकी चिंता बढ़ गई है।

इनका कहना है-

कोरोना का डेड वायरस शरीर में लंबे समय तक जीवित रहता है। इसका आशय यह है कि कोरोना से राहत मिलने के बाद भी वायरस पलटवार कर सकता है। कोविड-19 की गाइड लाइन के हिसाब से कोरोना मरीजों को रिपीट टेस्ट के बगैर संक्रमण मुक्त घोषित किया जाता है। यदि पहली बार हुए संक्रमण से मरीज को अपेक्षित राहत नहीं मिल पाती है तो फिर से लक्षण सामने आ सकते हैं। पांच माह की अवधि में कोई मरीज कैसे तीन बार कोरोना से संक्रमित हुआ इस पर रिसर्च की जाएगी। फिलहाल जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, उन लोगों को भी कोरोना से सचेत रहना है जो इसकी चपेट में आ चुके हैं।

डॉ जितेंद्र भार्गव, डायरेक्टर, स्कूल ऑफ एक्सीलेंस इन पल्मोनरी मेडिसिन

विजयनगर थाना में पदस्थ आरक्षक की कोरोना की रिपोर्ट तीसरी बार पॉजिटिव आई है। पांच माह के भीतर वह तीन बार कोरोना से संक्रमित हो चुका है। पहली व दूसरी बार संक्रमण से मुक्त होने के बाद आरक्षक लगातार ड्यूटी पर उपस्थित रहा।

प्रियंका शुक्ला आईपीएस, टीआई विजय नगर

सोर्स - नई दुनिया

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH