माफियाओं प्रदेश को छोड़ दो रे नही तो जमीन में दस फिट नीचे गाड़ दूँगा क्योंकि मामा अभी पूरे फार्म में है ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माफियाओं प्रदेश को छोड़ दो रे नही तो जमीन में दस फिट नीचे गाड़ दूँगा क्योंकि मामा अभी पूरे फार्म में है ,,
होशंगाबाद 26 दिसम्बर 2020 - होशंगाबाद के बाबई में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर माफियाओं को चेतावनी दी है , सीएम शिवराज सिंंह ने कहा कि 'माफिया मध्य प्रदेश छोड़ दे नहीं तो उन्हें 10 फीट नीचे गाड़ दूंगा'.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यही नही रुके उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि 'आज कल अपन खतरनाक मूड में हैं, इसलिए गड़बड़ करने वालों को छोंड़ेंगे नहीं. मामा अभी पूरे फॉर्म में हैं. माफियाओं के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है. सुन लो रे! मध्य प्रदेश छोड़ देना नहीं तो 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा किसी को छोडूगा नहीं'.

सीएम शिवराज ने कहा कि 'माफियाओं के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है. कभी मसल पावर का तो कभी रसूख का इस्तेमाल करके कही भी अवैध कब्जा कर लिया. कही भी भवन बना दिया. कही ड्रग माफिया है. लेकिन अब ये माफिया सुन ले उनके लिए मध्य प्रदेश में कोई जगह नहीं है'.  

मुख्यमंत्री ने कहा कि 'सुशासन का मतलब होता है कही भी जनता परेशान न हो. प्रदेश में गुंडे, बदमाश, फन्ने खां अब नहीं चलने वाले. जनता बिल्कुल भी परेशान न हो, यही सुशासन होता है. हर काम बिना लिए और बिना दिए होना चाहिए. इसलिए अब प्रदेश में गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं, इसलिए माफिया मध्य प्रदेश छोड़ दे'. इससे पहले भी कई मौकों पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान माफियाओं को इसी तरह की चेतावनी दे चुके हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH