हैवानियत की हद , चलती ट्रेन में दुष्कर्म करने के बाद युवती को ट्रेन से बाहर फेंका , पीड़िता की हालत गंभीर ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हैवानियत की हद , चलती ट्रेन में दुष्कर्म करने के बाद युवती को ट्रेन से बाहर फेंका , पीड़िता की हालत गंभीर ,,
मुम्बई 25 दिसम्बर 2020 - मुंबई के बाहरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां एक 24 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और बाद में अज्ञात आरोपी ने उसे चलती लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. नवी मुंबई में रेलवे पुलिस ने महिला को रेलवे पटरियों के पास से घायल अवस्था में बरामद किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

अब पीड़िता महिला मुंबई के जेजे अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता टिटवाला की रहने वाली है और पवई में मेड के रूप में काम करती है. वाशी रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता को अचेत अवस्था में वाशी नाले के पुल के पास रेलवे पटरियों के पास पाया गया था. उसके शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं।

पीड़िता को पटरियों पर एक लोकल ट्रेन के मोटरमैन ने देखा, जिसने मंगलवार की सुबह रेलवे पुलिस को इस बारे में सूचित किया था. वाशी जीआरपी के अधिकारियों ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो पीड़िता तब भी जीवित थी. इसके बाद उसे वाशी के म्युनिसिपल अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे मुंबई के जेजे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 

इस मामले से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की जांच कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता को लोकल ट्रेन से धक्का देने से पहले उसके साथ रेप किया गया था. बलात्कार के बाद चलती ट्रेन से धक्का दिए जाने के कारण ही उसके शरीर पर जख्म हुए. वो ट्रेन से गिरने की वजह से बेहोश हो गई थी. जांचकर्ताओं को शक है कि पीड़िता को जान से मारने के लिए आरोपी हमलावर ने पीड़िता को ट्रेन से धक्का दिया हो सकता है. अभी तक पीड़िता बेहोश बताई जा रही है. उसके होश में आने पर घटना के बारे में पूरी जानकारी मिल पाएगी और उसका बयान दर्ज किया जाएगा. रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH