छत्तीसगढ़ इन जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट ,03 घंटे के भीतर तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना
रायपुर 03 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों के दौरान कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही (GPM), सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
वाहि बिलासपुर, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां मौसम के अचानक बिगड़ने और तेज वर्षा की संभावना है।
तो सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मौसम का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट पर नजर बनाए रखने की जरूरत है।
















