सक्ती जिले में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
सक्ती 02 जून 2026 - रेप के मामले में छत्तीसगढ़ का सक्ती जिला उत्तरप्रदेश और अन्य राज्यो को पीछे छोड़ते जा रहा है। ये हम नही बल्कि पुलिस के आंकड़े बता रहे है। अभी हाल ही में मालखरौदा थाना क्षेत्र से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। और आज एक बार फिर मालखरौदा थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल की चार दिवारी के भीतर पंहुचा दिया है।
मालखरौदा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग पीड़िता ने 01 जून 2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी अभिषेक केवट पिता शिव नंदन केवट उम्र 27 साल ग्राम पोता थाना मालखरौदा से वर्ष 2024 में इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, 22 दिसम्बर 2024 को जब उसके के माता पिता घर में नहीं थे तब आरोपी ने यह जानते हुए की वो नाबालिग है फिर भी उसके घर जाकर शादी का झांसा देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाया। और बीच बीच में घर जाकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।
दिनांक 28 मई 2026 को सुबह करीबन 11:00 बजे नाबालिग पीड़िता को आरोपी अभिषेक केवट के द्वारा अपने मोटर साइकिल में बैठा कर पोता सरसडोल रोड गोठान के पास लेकर गया जहाँ पीड़िता आरोपी को बोली कि शादी नहीं करना है तो शारीरिक संबंध क्यों बनाया तब आरोपी के द्वारा शादी के लिए मजबूर कर रही है कहते जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के गाला को दबा दिया, पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 65(1), 351 (3), 331 (2) BNS और 4,6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण बालिका संबंधी अपराध एवं गंभीर प्रकृति का होने से आरोपी की पतासाजी करते आरोपी को उसके घर से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 02.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
















