छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
रायपुर 03 जून 2026 - पूरा देश भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही तेज धूप और गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। वहीं बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हो चुके हैं, लेकिन इसी बीच राहत भरी खबर सामने आई है।
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन प्रणालियों के प्रभाव से अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, अंधड़ और वज्रपात (आकाशीय बिजली) का दौर जारी रहेगा।
बात करें बीते दिन मंगलवार की तो प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज़्यादा राजनांदगांव में 41 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बालोद में 40.6, रायपुर में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा बिलासपुर में 40.3, सक्ती में 39.1 डिग्री तापमान पहुंचा और जगदलपुर में 35.6, अंबिकापुर में 35.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।
















