मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली , 03/06/2026 1:25:37 PM
Anil Tamboli
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली 03 जून 2026 - लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मॉनसून को लेकर खुशखबरी सामने आई है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में दस्तक देने वाला है। जी हां… 48 घंटे के अंदर मानसून की भारत में एंट्री होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग यानी (IMD) के अनुसार 04 जून को केरल में मॉनसून की एंट्री होगी। इस दिन केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मॉनसून इस बार तीन दिन की देरी से आ रहा है। आमतौर पर मॉनसून 01 जून के आसपास केरल में आ जाता है। पिछले दिनों IMD ने तय समय से पहले 26 मई का आमने का अंदेशा जताया था। हालांकि El Nino के प्रभाव के कारण यह श्रीलंका में रूका हुआ था। अब मौसम विभाग ने इसके 04 जून को केरल में आने की संभावना जताई है।

IMD के मुताबिक, मॉनसून 4 जून को केरल पहुंचेगा। पूरे केरल में सात दिन तक ‘ऑरेंज’ या ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भारी बारिश जारी रहती है तो हमें सतर्क रहना चाहिए। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रतिबंधों के साथ ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके बाद मॉनसून अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई इलाकों में भी मॉनसून के आगे बढ़ने की अच्छी संभावना है। मॉनसून केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप, अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व भागों, साथ ही बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्वी और शेष दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग ने इस बार देश में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण El Nino की स्थिति है। IMD के अनुसार प्रशांत महासागर के भूमध्य रेखीय क्षेत्र में न्यूट्रल स्थिति से El Nino की स्थिति बन रही हैय़ जून में यह कमजोर रहेगा, लेकिन सितंबर तक मध्यम से मजबूत हो सकता है। El Nino की स्थिति भारत में मॉनसून की बारिश को कम कर देती है। इससे भारत को इस साल लंबी अवधि के औसत (LPA) की सिर्फ 90 प्रतिशत ही बारिश मिलने की उम्मीद है।

ताज़ा समाचार

अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती जिले  में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
सक्ती जिले में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH