सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती , 03/06/2026 11:32:15 AM
Anil Tamboli
सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती 03 जून 2026 - इस वक्त सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा ग्राम सेंदुरस में रहने वाले वृद्ध दंपति पुरुषोत्तम खूंटे (65) और उनकी पत्नी गुहरीन बाई खूंटे (60) की अज्ञात आरोपियों ने बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते की कई थानों की पुलिस मौके पर पँहुच कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या की इस वारदात को 02 जून की रात को अंजाम दिया गया है। 03 जून की सुबह जब आसपास के लोगों को घर के भीतर कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा। अंदर का दृश्य इतना भयावह था कि लोगों के होश उड़ गए। तत्काल इसकी सूचना मालखरौदा पुलिस को दी गई।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जबकि पुरुष का गला कटा हुआ और चेहरा पूरी तरह ढका हुआ मिला। दोनों की मौत जिस बेरहमी से हुई है, उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर हमलावर कौन थे? क्या हत्यारे दंपति को पहले से जानते थे? या फिर इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश छिपी है? गांव में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हर छोटे-बड़े सुराग को खंगाल रही है, जिससे दोहरे हत्याकांड के पीछे छिपे सच तक पहुंचा जा सके।

मालखरौदा थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। फॉरेंसिक विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। हत्या किन परिस्थितियों में और किस कारण हुई, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।.

सेंदुरस गांव में इस दोहरे हत्याकांड के बाद भय और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ ही यह साफ होगा कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ, जिसने दो जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया।

ताज़ा समाचार

अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती जिले  में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
सक्ती जिले में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH