अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट

देश , 03/06/2026 7:00:39 PM
Anil Tamboli
अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट

जयपुर 03 जून 2026 - राजधानी में युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट और गले पर ब्लेड से हमला कर दिया। युवक महिला से मिलने के लिए उसके घर गया था। उसे अकेली पाकर रेप करने की कोशिश करने लगा। घायल युवक को SMS हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर का है। 33 वर्षीय महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर बताया कि एक युवक उसके घर आया था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे घर में अकेला पाकर जबरदस्ती करने और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने आत्मरक्षा में ब्लेड से युवक पर हमला कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक घर के अंदर घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके गले और निजी अंग पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने तत्काल उसे एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला और युवक वर्ष 2017 से एक-दूसरे को जानते थे। घटना के दिन युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। महिला का कहना है कि मुलाकात के दौरान युवक ने जबरदस्ती करने की कोशिश की, जिसके बाद उसने अपनी सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया।

वहीं अस्पताल में भर्ती युवक ने भी पुलिस को शिकायत दी है। युवक का आरोप है कि महिला ने उस पर जानलेवा हमला किया। जांच में यह भी सामने आया है कि युवक की करीब एक माह पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के प्रयास और युवक की शिकायत पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, दोनों पक्षों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
अकेली पाकर युवती के साथ रेप की कोशिश करना युवक को पड़ा भारी, युवती ने ब्लेड से काट दिया युवक का प्रायवेट पार्ट
मानसून को लेकर बड़ी खुशखबरी, इतने घंटे बाद भारत मे देगा दस्तक, भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में बुधवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - घर मे सो रहे बुजुर्ग दंपति के बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से इलाके में मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती जिले  में एक और नाबालिग बनी हवस का शिकार, आरोपी अभिषेक ने सूनेपन का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम

सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..

छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH