सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास, डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..

सक्ती , 02/06/2026 2:01:52 PM
Anil Tamboli
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..

सक्ती 02 जून 2026 - सक्ती शहर के बाराद्वार रोड में संचालित प्रतिस्ठित स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के कूल्हे का जटिल सर्जरी कर एक इतिहास रच दिया है। इस सर्जरी से ना सिर्फ घायल युवक को नई जिंदगी मिली बल्कि इस तरह की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने यह साबित कर दिया है कि अब स्वास्थ्य के मामले में सक्ती शहर किसी महानगर से कम नही है।

स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर प्रदीप राठौर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 25 वर्षीय युवक विवश सिदार को इलाज के लिए उनके स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के दौरान युवक के दाहिने कूल्हे की एसीटाबुलम (Acetabulum) हड्डी में गंभीर फ्रैक्चर हो गया था। यह फ्रैक्चर हड्डी रोग विशेषज्ञों के अनुसार अत्यंत जटिल श्रेणी में आता है और इसके ऑपरेशन के लिए विशेष विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है।

आमतौर पर इस प्रकार के मरीजों को बेहतर उपचार हेतु बड़े शहरों के सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में रेफर किया जाता है, लेकिन स्पर्श हॉस्पिटल, सक्ती में ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक संपन्न किया।

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि एसीटाबुलम (Acetabulum) फ्रैक्चर का ऑपरेशन तकनीकी रूप से काफी जटिल होता है। इसके लिए आधुनिक तकनीक , सटीक योजना और विशेष अनुभव की आवश्यकता होती है। सक्ती जैसे छोटे शहर में इस प्रकार के जटिल ऑपरेशन करना लगभग असंभव था लेकिन उन्होनें इसे एक चुनौती के रूप में लिया और लगभग साढ़े तीन घंटे तक चले इस सफल सर्जरी के बाद घायल युवक पूरी तरह सुरक्षित है और हॉस्पिटल में स्वास्थ्य लाभ ले रहा है।

बता दे कि स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए एसीटाबुलम (Acetabulum) की जटिल और सफल सर्जरी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है। इस सफल सर्जरी से क्षेत्र लोगों को यह विश्वास मिला है कि अब कई गंभीर एवं जटिल हड्डी संबंधी रोगों का उपचार स्थानीय स्तर पर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भी संभव है।

सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..
सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..

छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू 06 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार

सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH