छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर , 02/06/2026 10:53:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

रायपुर 02 जून 2026 - छत्तीसगढ़ में जून महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. पश्चिमी विक्षोभ ने प्रदेश में आने वाली उत्तर-पश्चिम की गर्म हवा को रोक दिया है. इसके प्रभाव से सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी आई है. मौसम में बदलाव की वजह से रात की उमस भी गायब हो गई. अगले तीन दिन बड़ा बदलाव तो नहीं, पर अंधड़ बारिश की संभावना बनी हुई है. मई के अंतिम दिनों में चली तेज हवा और बारिश जैसी गतिविधि बनी रहने के कारण जून की शुरुआत गर्मी के साथ हुई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री लुढ़ककर 38.9 तक पहुंच गया. इसके पूर्व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.3 डिग्री कम रिकार्ड किया गया. तापमान कम होने की वजह दिन में धूप और गर्मी का प्रभाव कम रहा. दोपहर कुछ देर के लिए बादल छाए, मगर बारिश नहीं हुई. राज्य का सर्वाधिक तापमान राजनांदगांव का 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन दिन में बड़ा बदलाव नहीं होगा, पर तापमान ऊपर चढ़ेगा. दोपहर बाद अंधड़ बारिश जैसी संभावना अभी भी बनी हुई है. पिछले चौबीस घंटे में गरियाबंद, बस्तर, सूरजपुर जिले के एक दो स्थानों पर बारिश हुई. बता दें कि  रायपुर जिले में साल 2007 जून के जून महीने के दौरान एक ही दिन में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

रायपुर में मौसम सुहाना बना हुआ है. मंगलवार को मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है. इस दौरान बारिश और अंधड़ चलने के आसार बन रहे हैं. अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है.

ताज़ा समाचार

सक्ती - हड्डी की जटिल सर्जरी कर स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने रचा इतिहास,  डॉ. सिद्धार्थ की हो रही जमकर तारीफ..

छत्तीसगढ़ में प्री- मानसून की दस्तक, 05 दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
आज का राशिफल, दिनांक 02 जून 2026 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - विवाहिला को ब्लैकमेल कर कोमल वर्मा रोज करता था रेप, परेशान होकर महिला ने किया ऐसा कांड की..

छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी आशुतोष उर्फ छोटू 06 महीने के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..

खरसिया - IPL के फाइनल मैच में सट्टा खेलाते 32 लाख नगद के साथ गगन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल गिरफ्तार, साहिल अग्रवाल फरार

सक्ती - महानगरों की तर्ज पर सक्ती में भी हो रही है हफ्ता वसूली, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार

इस खबर से सक्ती वालो का कोई लेना देना नही है, अंतः आप इस खबर को नजरअंदाज करे और भूलकर भी इसे ना पढ़े..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH