सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन

सक्ती , 20-05-2026 11:50:02 AM
Anil Tamboli
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन

सक्ती 20 मई 2026 - सक्ती जिले में पहली बार 10 वर्षीय बालक के जबड़े में बनी खतरनाक डेंटिजेरस सिस्ट का सफल ऑपरेशन कर सक्ती के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल (आशुतोष डेंटल क्लिनिक, सक्ती) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस जटिल ऑपरेशन में सर्जन डॉ. राहुल अग्रवाल (MBBS, MS) का सराहनीय योगदान रहा। वहीं डॉ. राशी अग्रवाल (BDS) एवं राधा महंत ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खास बात यह रही कि पूरा उपचार और ऑपरेशन निःशुल्क किया गया, जिससे परिजनों ने डॉक्टरों की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि सक्ती जिले में इस प्रकार का यह पहला सफल ऑपरेशन है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत परसदा कला निवासी दिनेश पटेल के 10 वर्षीय पुत्र राम कृष्ण पटेल पिछले करीब छह माह से दांत और मसूड़ों के असहनीय दर्द से परेशान था। मसूड़ों में लगातार सूजन बढ़ रही थी और बच्चे को भोजन करने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने प्रारंभ में बच्चे को डॉ. राजेश अग्रवाल को दिखाया, जहां एक्स-रे कराने की सलाह दी गई। एक्स-रे में जबड़े और मसूड़े के पास गांठ दिखाई देने पर बच्चे को सक्ती के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल के पास भेजा गया। जांच के बाद डॉ. आशुतोष ने तत्काल सर्जरी की सलाह दी।

परिजनों ने बच्चे को शहर के स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मंगलवार 19 मई की शाम डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल और डॉ राहुल अग्रवाल की अगुवाई में ऑपरेशन किया गया। करीब 50 मिनट तक चले इस जटिल ऑपरेशन में जबड़े में बनी डेंटिजेरस सिस्ट को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।

इस मामले में दंत रोग विशेषज्ञ, सक्ती (आशुतोष डेंटल क्लिनिक, सक्ती) डॉ. आशुतोष जायसवाल ने बताया कि बच्चे के जबड़े में डेंटिजेरस सिस्ट काफी बढ़ चुकी थी, जिसके कारण उसे लगातार दर्द और सूजन की समस्या हो रही थी। समय पर जांच और सर्जरी किए जाने से बड़ी परेशानी टल गई। यदि इस प्रकार की सिस्ट का समय रहते उपचार नहीं किया जाए तो यह जबड़े की हड्डियों और दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ टीम के सहयोग से ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। दांत या मसूड़ों में लगातार दर्द, सूजन अथवा गांठ जैसी समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।

10 वर्षीय बालक के जबड़े से डेंटिजेरस सिस्ट निकालने की यह सर्जरी सक्ती जिले में दंत चिकित्सा के क्षेत्र की पहली बड़ी और जटिल सफल सर्जरी मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर इस प्रकार का सफल ऑपरेशन होने से अब अंचल के मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और आधुनिक तकनीक की उपलब्धता से यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए विशेष महत्व रखती है।

बता दे कि दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल की क्लीनिक में अत्याधुनिक ओस्टेम डेंटल चेयर उपलब्ध है, जो आधुनिक दंत चिकित्सा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें एडवांस एलईडी ऑपरेटिंग लाइट, संक्रमण नियंत्रण की विशेष व्यवस्था और मरीजों को अधिकतम आराम देने वाली तकनीक मौजूद है। इस आधुनिक सुविधा के कारण सक्ती और आसपास के अंचल के मरीजों को अब बड़े शहरों जैसी बेहतर दंत चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH