छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
गरियाबंद 20 मई 2026 - गरियाबंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा देवभोग थाना क्षेत्र के पीटापारा गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार, पीटापारा गांव निवासी एक ही परिवार के चार लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए सभी खेत में बनी झोपड़ी में जाकर बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली सीधे झोपड़ी पर गिर गई। इस हादसे में 33 वर्षीय ओमप्रकाश ध्रुव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।














