छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
धमतरी 20 मई 2026 - रात्रि गश्त के दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप ने पुलिसकर्मियों की बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल नगर सैनिक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3:30 बजे प्रधान आरक्षक विजय बैरागी और नगर सैनिक दिलीप पांडे अपनी ड्यूटी के तहत रात्रि गश्त पर थे। जैसे ही वे सिहावा चौक के पास 'संजय आर्ट्स' के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप क्रमांक:CG05 AV 0232 ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त बाईक को नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस दर्दनाक टक्कर के कारण प्रधान आरक्षक विजय बैरागी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।














