माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

देश , 20-05-2026 8:38:00 AM
Anil Tamboli
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

हैदराबाद 20 मई 2026 - हैदराबाद से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने 'मां' शब्द को ही कलंकित कर दिया है। अलवाल इलाके में एक कलयुगी मां ने अपनी ही 6 साल की मासूम बेटी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी वजह से उसका प्रेमी शादी से इनकार कर रहा था।

आरोपी महिला का अपने ही इलाके के एक युवक के साथ अफेयर चल रहा था। महिला उस पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी। लेकिन प्रेमी ने महिला की 6 साल की बेटी का हवाला देते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। और प्रेमी ने धीरे।धीरे महिला से बातचीत बंद कर दी और दूरी बना ली। प्रेमी की यह अनदेखी महिला को बर्दाश्त नहीं हुई और वह इस कदर बौखला गई कि उसने अपनी ही कोख से जन्मी मासूम बेटी को रास्ते से हटाने की खौफनाक प्लानिंग कर डाली।

हत्या के बाद बचने के लिए मां ने 'नाटक' शुरू कर दिया। उसने पड़ोसियों और परिवार वालों के सामने बच्ची के लापता होने का रोना रोया। लेकिन इस खौफनाक सच पर से पर्दा रविवार शाम को तब उठा जब आरोपी महिला की बहन की नज़र घर के पानी के टैंक पर पड़ी। मासूम का शव पानी में तैर रहा था। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआत में पुलिस ने इसे डूबने से हुई संदिग्ध मौत माना लेकिन शक की सूई परिवार वालों पर ही घूम रही थी।

इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने पर पुलिस को सबसे बड़ा सुराग मिला। फुटेज में घटना से ठीक पहले आरोपी मां अपनी बेटी को घर की तरफ ले जाती हुई साफ दिखाई दे रही थी। डिजिटल सबूतों के आधार पर जब पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसका सारा झूठ ताश के पत्तों की तरह ढह गया और उसने अपना खौफनाक जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी महिला की शादी साल 2020 में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते सामान्य नहीं रहे। दरअसल महिला शादी से पहले ही गर्भवती थी। जब पति को इस बात की भनक लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। शादी के कुछ महीने बाद ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया जिसके बाद पति-पत्नी अलग रहने लगे। इसी खालीपन के दौरान महिला की जिंदगी में वह प्रेमी आया, जिसके लिए उसने अपनी बच्ची की बलि चढ़ा दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH