छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम

खैरागढ़ छुईखदान गंडई , 20-05-2026 9:32:58 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम

खैरागढ़ 20 मई 2026 - खैरागढ़ पुलिस ने जुआ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नकदी रकम और ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना छुईखदान क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में की गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम झुरानदी में नदी किनारे आम बगीचे के पास कुछ लोग पैसे लगाकर 52 पत्ती ताश के माध्यम से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस टीम गठित की गई और मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।

रेड के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए 06 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए आरोपियों में पुरन वर्मा (27), अभिषेक वर्मा (25), अशोक मेश्राम (52), प्रदीप कुमार उके (35), सुनील नेताम (30) और अजय रजक (25) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम झुरानदी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने मौके से कुल 2360 रुपये की नगदी रकम और 52 पत्ती ताश के पत्ते जप्त किए हैं। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 194 / 2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..

छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH