छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

रायगढ़ , 19-05-2026 9:33:35 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

रायगढ़ 19 मई 2026 - रायगढ़ जिले में पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के विरुद्ध चल रही लगातार कार्रवाई के बीच आज रायगढ़ के एक और सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने आज आत्मसमर्पण किया। आरोपी आज एसपी कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के समक्ष प्रस्तुत हुआ और सट्टे के अवैध कारोबार से हमेशा के लिए तौबा कर समाज की मुख्यधारा में जुड़कर नया जीवन शुरू करने की बात कही।

इस दौरान एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी को स्पष्ट शब्दों में कहा कि रायगढ़ पुलिस की निगरानी में सट्टा और अन्य अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोग हैं। फरारी ज्यादा दिनों तक नहीं चलती, पुलिस हर हाल में अपराधियों तक पहुंचती है। उन्होंने आरोपी को अपराध से दूर रहकर सामाजिक जीवन अपनाने की समझाइश दी।

आरोपी जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार (40 वर्ष) निवासी गोपी टॉकीज, हेप्पी ट्रेवल्स के बगल, रायगढ़ ने बताया कि फरारी के दौरान वह लगातार डर और तनाव में जी रहा था तथा परिवार की चिंता उसे परेशान कर रही थी। उसने भविष्य में किसी भी प्रकार के सट्टा अथवा अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होने की बात कही। 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार सट्टा खाईवाल आरोपी करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल के नेटवर्क का संचालन संभालता था और स्वयं भी बड़ा सट्टा खाईवाल बन चुका था। घरघोड़ा में पकड़े गए गौतम भोजवानी तथा रायपुर के कई बड़े सट्टा खाईवालों मोहित सोमानी एवं प्रकाश वाधवानी के साथ उसके संबंध और सट्टा संचालन के प्रमाण मिले हैं।

थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक द्वारा आरोपी जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार को हिरासत में लेकर आगे की गिरफ्तारी, जप्ती आदि की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा हवाला रकम के लेन-देन में उसकी भूमिका की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH