छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर , 20-05-2026 3:29:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर 20 मई 2026 - छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। लगातार बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने गरियाबंद, धमतरी, बस्तर और कोंडागांव जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बारिश से लोगों को गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव बना हुआ है। इसके चलते तापमान लगातार बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक अगापित इक्का ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय प्रभाव के कारण हल्की बारिश और आंधी जैसी स्थिति बन सकती है, लेकिन इसका असर सीमित रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक तीखी हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के मौसम आंकड़ों की बात करें तो बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को उमस और लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड और अंबिकापुर में 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विशेषज्ञों का कहना है कि मई महीने के अंतिम सप्ताह में प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर पहुंच सकती है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण कई जिलों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत

छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH