छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
रायपुर 20 मई 2026 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में फिर से बारिश का दौर शुरू हो चुका है। राजधानी में बीते दो दिनों से लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा था। वहीं अब अचानक से मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में राजधानी समेत अन्य कई जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत राजनांदगांव, धमतरी, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, और बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।














