छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

रायगढ़ , 17-05-2026 2:56:40 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश

रायगढ़ 17 मई 2026 - छत्तीसगढ़ पुलिस ने IPL सट्टेबाजी से जुड़े बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए गोवा से 6 बड़े बुकियो को गिरफ्तार किया है। रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जो क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट करीब 7 सेकेंड पहले उपलब्ध कराता था। मतलब यह कि उन्हें 07 सेकेंड पहले पता चल जाता था कि आगे क्या होने वाला है।

इसी तकनीक का फायदा उठाकर आरोपी सट्टेबाजों से पहले पैसे का हिसाब अपडेट कर लेते थे और कमीशन के जरिए मोटी कमाई करते थे। मामला रायगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जांच के दौरान पुलिस को हवाला लेनदेन, डिजिटल बेटिंग आईडी और करोड़ों रुपए के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े अहम सुराग मिले हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरोह को बेटिंग आईडी दुबई से उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद इन्हें अलग अलग लोगों तक पहुंचाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी IPL मैचों के दौरान हाईटेक तकनीक का उपयोग कर रहे थे। लाइव मैच से पहले अपडेट मिलने के कारण वे सट्टेबाजों की गतिविधियों पर तेजी से प्रतिक्रिया देकर अपना आर्थिक फायदा सुनिश्चित करते थे। इसके अलावा वे अन्य खिलाड़ियों से कमीशन लेकर अलग से कमाई भी करते थे।

रायगढ़ पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, लैपटॉप, बैंकिंग दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस गिरोह से और कौन-कौन जुड़े हुए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..

बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक

छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??

खरसिया का बड़ा सट्टा खाईवाल अमित मित्तल गोवा से गिरफ्तार, अमित के साथ 06 और बड़े सटोरिये भी चढ़े पुलिस के हत्थे, देखे सभी का नाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH