सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
रायगढ़ 17 मई 2026 - बड़े बुजुर्ग कह गए कि जुआ और सट्टा आज तक किसी का नही हुआ और जिसका वो $##^%## हुआ। इस कहावत को रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह की एक बड़ी कार्यवाही ने साबित कर दिया है।
दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच के एक किराए के विला में छापा मार कर ऑनलाइन सट्टे के भारीभरकम सेटअप के साथ अमित मित्तल पिता अनूप मित्तल उम्र 30 साल स्टेशन रोड़ खरसिया, मोहित सोमानी पिता मुरलीधर सोमानी उम्र 38 साल निवासी समता कॉलोनी आजाद चौंक रायुपर, प्रकाश वाधवानी पिता जगदीश वाधवानी उम्र 28 साल निवासी चौबे कॉलोनी आजाद चौंक रायपुर, आकाश मोटवानी पिता दीपक मोटवानी उम्र 31 साल निवासी कचहरी चौंक थाना मौदहापारा जिला रायपुर राहुल खंडेलवाल पिता स्व. विनोद खंडेलवाल 36 साल निवासी मेग्नेटो सिग्नेचर होम, तेलीबांधा रायपुर सुलभ खंडेलवाल पिता सुनील खंडेलवाल उम्र 33 साल निवासी राम सागर पारा आजाद चौंक रायपुर को गिरफ्तार किया।
रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई में सामने आया कि आरोपी ऐसे ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, जो क्रिकेट मैच का लाइव अपडेट करीब 7 सेकेंड पहले उपलब्ध कराता था। ऐसे में उन्हें 07 सेकेंड पहले यह पता चल जाता था कि मैच में आगे क्या होने वाला है।
इसी तकनीक का फायदा उठाकर आरोपी सट्टेबाजों से पहले पैसे का हिसाब अपडेट कर लेते थे और कमीशन के जरिए मोटी कमाई करते थे।।रायगढ़ पुलिस के मुताबिक गिरोह को बेटिंग आईडी दुबई से उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद इन्हें अलग अलग लोगों तक पहुंचाकर ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जाता था।














