छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
रायपुर , 17-05-2026 1:18:24 AM
रायपुर 17 मई 2026 - छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने सक्ती सहित कुल 09 जिलों में अलर्ट जारी किया है ।
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटों में बालोद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़ बिलाईगढ़, सुकमा में सतही हवा और बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।














