छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

जगदलपुर , 26/03/2026 5:07:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

जगदलपुर 26 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। कड़ी सुरक्षा के बीच सेन्ट्रल जेल से कैदी फरार हो गया। दीवार फांदकर कैदी के भाग जाने की खबर के बाद से जेल प्रशासन और पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीम फरार कैदी की तलाश कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटना बीते बुधवार देर शाम की है। एक कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग निकला। घटना की खबर जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। सेन्ट्रल जेल के अंदर-बाहर व कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे होने के बाद भी एक कैदी दीवार फांदकर भाग निकला। इतनी बड़ी चूक कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फरार कैदी की पहचान महेंद्र दीवान के रूप में की गई। आरोपी चोरी के मामले में जेल में बंद था। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने जेल के अंदर चादर और कंबल को जोड़कर रस्सी बनाया और फिर दीवार फांदकर भाग निकला।आरोपी महेंद्र दीवान पूर्व में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स में पदस्थ था। नौकरी के दौरान अपराधिक घटनाओं में नाम आने के बाद उसे सजा हुई थी। साथ ही आर्म्ड फोर्स से बर्खास्त भी कर दिया गया था।

फिलहाल अभी फरार कैदी के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश  कर रही है। बस्तर पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH