छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

जगदलपुर , 26/03/2026 1:16:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

जगदलपुर 26 मार्च 2026 - बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई।

घटना का CCTV फुटेज में आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि गाड़ी किस रफ्तार में दौड़ रही थी। यह घटना बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक उछलकर सामने जा गिरा। बाइक सामने से आ रहे ट्रक में जा फंसा, अस्पताल ले जाते वक्त दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन चालक को घेर लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ, लेकिन सवाल ये है कि VIP काफिले की सुरक्षा में आम लोगों की जान क्यों दांव पर लगाई जा रही है? अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH