राज्य में 22 दिसम्बर से 05 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी , मुख्यमंत्री ने लोगो से की यह अपील ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
राज्य में 22 दिसम्बर से 05 जनवरी तक नाईट कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी , मुख्यमंत्री ने लोगो से की यह अपील ,,
मुम्बई 21 दिसम्बर 2020 - मुंबई में रात्रि कर्फ्यू का ऐलान किया गया है. मुंबई में मंगलवार से नाईट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं. मुंबई के लोगों को 15 दिन ज्यादा सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. मुंबई में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए गए हैं।

साथ ही महाराष्ट्र सरकार के आदेश के मुताबिक यूरोप से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाएगा जबकि दूसरे देश के लोगों को घर पर होम क्वारंटाइन किया जाएगा. इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा था कि अगले छह महीने तक राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की जनता को सोशल मीडिया (Social Media) के जरिये संबोधित करते हुए कहा कि विशेषज्ञ फिर से रात का कर्फ्यू या दूसरा लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में हैं, लेकिन वह (ठाकरे) इस तरह के कदम उठाने के समर्थन में हैं. मुख्यमंत्री ने लोगों से नववर्ष के उत्सव के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को पूरी तरह से काबू नहीं किया जा सका है, फिर भी स्थिति नियंत्रण में है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, '' इलाज से बेहतर बचाव है. कम से कम अगले छह महीने तक सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की आदत डाल लेनी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि जो लोग सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि वे कानून का पालन कर रहे लोगों की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH