सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात..

स्पॉन्सर्ड , 01/02/2026 2:50:40 PM
Anil Tamboli
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने बजट पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात..

सक्ती 01 फरवरी 2026 - सक्ती जिला पंचायत के सभापति व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी बजट बताया है। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिस 'सुधार एक्सप्रेस' की नींव रखी है, उसका सीधा लाभ हमारे किसान भाइयो, महिलाओं, युवाओं, छात्रों और उद्यमियों को मिलेगा जिसमें हमारा छत्तीसगढ़ और सक्ती जिला भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा। 

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र के लिए आवंटित भारी भरकम राशि हमारे जिले के किसानों की तकदीर बदलेगी। विशेष रूप से दालों, तिलहनों और बागवानी के लिए शुरू किए गए मिशनों से धान के साथ-साथ वैकल्पिक फसलों को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए बढ़ाया गया बुनियादी ढांचा जांजगीर के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा।

बजट में हर जिले के उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला छात्रावास बनाने की घोषणा का स्वागत करते हुए आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि इससे हमारी बेटियों को पढ़ाई के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा। उन्होंने 'लखपति दीदी' योजना के विस्तार और महिला उद्यमियों को मिलने वाली रियायतों को महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया कि यह बजट पूरी तरह 'युवा शक्ति' को समर्पित है। 15,000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी प्रयोगशालाओं की स्थापना से हमारे युवाओं को कोडिंग और डिजिटल क्रिएशन में महारत हासिल होगी। 'युवा नेतृत्व संवाद 2026' और इंटर्नशिप के अवसर देश भर के प्रतिभावान युवाओं को सीधे वैश्विक बाजार से जोड़ेंगे।

​आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" अंत में ने कहा कि यह बजट "सबका साथ, सबका विकास" के मंत्र को सिद्ध करते हुए देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे सशक्त कदम है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH