सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने किसानों की समस्या का निराकरण कर खत्म कराया चक्काजाम, लोगो ने ली राहत की सांस

स्पॉन्सर्ड , 27/01/2026 7:30:48 PM
Anil Tamboli
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने किसानों की समस्या का निराकरण कर खत्म कराया चक्काजाम, लोगो ने ली राहत की सांस

सक्ती 27 जनवरी 2026 - धान खरीदी को लेकर सक्ती जिले में बनी तनावपूर्ण स्थिति के बीच डुमरपारा धान खरीदी केंद्र में किसानों द्वारा किए गए चक्काजाम के दौरान बाराद्वार के युवा भाजपा नेता व जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" किसानों की आवाज बनकर सामने आए।

किसानों द्वारा किये गए चक्काजाम की जानकारी मिलते ही आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" मौके पर पंहुचे और  आक्रोशित किसानों से बात कर उनकी समस्या जानी जिसके बाद तत्काल अधिकारियों से सीधे चर्चा कर किसानों की समस्या का त्वरित समाधान कराया।

बता से की धान खरीदी के दौरान 60 प्रतिशत धान ही लिए जाने की बात सामने आने से किसान आक्रोशित हो गए थे। वैध और क्रमवार टोकन होने के बावजूद पूरा धानल नहीं लिए जाने से किसानों में भारी नाराजगी थी। इसी के विरोध में डुमरपारा में किसानों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन और खरीदी व्यवस्था प्रभावित हुई।

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने पहले किसानों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी किसान के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा कर स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टोकन के अनुसार पूरा धान खरीदा जाना चाहिए।

आयुष शर्मा के हस्तक्षेप और प्रशासन से सकारात्मक बातचीत के बाद किसानों की मांगों पर सहमति बनी। प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान का भरोसा मिलने पर किसानों ने चक्काजाम समाप्त किया, जिसके बाद धान खरीदी की प्रक्रिया पुनः प्रारंभ हुई। 

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH