छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, हादसे में 03 क्रिकेटरों की मौत

जगदलपुर , 18/01/2026 2:06:42 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी, हादसे में 03 क्रिकेटरों की मौत

जगदलपुर 18 जनवरी 2026 - छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में शनिवार की देर रात कालीपुर स्थित तालाब में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर जा गिरी। इस हादसे में स्कार्पियों में सवार तीन युवकों की तालाब में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुलिस जवानों ने गाड़ी का कांच तोड़कर चार अन्य युवकों की जान बचा ली। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

मृतक और घायल सभी युवक शनिवार को क्रिकेट खेलने के बाद कालीपुर से जगदलपुर लौट रहे थे। रात के समय अचानक स्कॉर्पियो चालक का वाहन पर से नियंत्रण हट गया और बेकाबू स्कार्पियों सीधे तालाब में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों की नजर तालाब में डूबते वाहन पर पड़ी।

स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस के जवानों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और स्कॉर्पियो का कांच तोड़ कर वाहन में फंसे चार युवकों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मृतकों की पहचान जगदलपुर निवासी 41 वर्षीय मनीष नेवर, 33 वर्षीय शेखर और 38 वर्षीय भावेश नागे के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH