छत्तीसगढ़ - नदी में स्टाफ नर्स संगीता कश्यप की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर , 13/01/2026 6:18:34 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नदी में स्टाफ नर्स संगीता कश्यप की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

जगदलपुर 13 जनवरी 2026 - शहर की इंद्रावती नदी से दो दिन पूर्व मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान पथरागुड़ा निवासी संगीता कश्यप (32 वर्ष) के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

परिजनों के अनुसार संगीता ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद कुछ वर्षों तक मेडिकल कॉलेज डिमरापाल (मेकाज) में स्टाफ नर्स के रूप में कार्य किया था। बाद में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। परिजनों का कहना है कि वह बीते कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थीं।

जानकारी के अनुसार 11 जनवरी की दोपहर संगीता घर से पैदल निकलने की बात कहकर गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी दौरान पुलिस द्वारा इंद्रावती नदी में लापता युवक की तलाश के दौरान एक महिला का शव बरामद किया गया था। जब परिजन कोतवाली थाना पहुंचे, तब उन्हें महिला का शव मिलने की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने शव की पहचान संगीता कश्यप के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि संगीता चार बहनों और एक भाई में से एक थीं। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार की एक अन्य सदस्य नानगुर में स्टाफ नर्स के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH