छत्तीसगढ़ - नकली गोवा अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में कच्चा माल जप्त

जगदलपुर , 30/12/2025 6:50:01 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली गोवा अंग्रेजी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, भारी मात्रा में कच्चा माल जप्त

जगदलपुर 30 दिसम्बर 2025 - ओडिशा बस्तर सीमा से लगे ओडिशा राज्य के कोटपाड़ क्षेत्र में नकली शराब बनाने की एक फैक्ट्री पर ओडिशा पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मार कार्रवाई की है। इस दौरान फैक्ट्री से नकली शराब और उससे संबंधित सामग्री जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री संचालित करने के आरोप में दो भाई फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर नगरनार क्षेत्र से लगे ओडिशा के कोटपाड़ गांव में स्थित एक ठिकाने पर छापा मारा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस फैक्ट्री का संचालन बस्तर निवासी अमित गुप्ता और उनके भाई पंकज गुप्ता द्वारा किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच में यह पाया गया कि फैक्ट्री में गोवा ब्रांड सहित कुल नौ विभिन्न कंपनियों के नाम से मिलती-जुलती नकली शराब तैयार की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से स्पिरिट, स्टिकर, कॉर्क, पंचिंग मशीन सहित अन्य सामग्री जब्त की है। ओडिशा आबकारी विभाग, जयपुर रेंज के इंस्पेक्टर शशिकांत दत्ता ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में नकली शराब और उससे संबंधित सामग्री बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस शराब की आपूर्ति ओडिशा के साथ जगदलपुर क्षेत्र में किए जाने की आशंका है। फिलहाल पुलिस द्वारा जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH