छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

जगदलपुर , 30/12/2025 6:21:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - कांग्रेस विधायक की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक

जगदलपुर 30 दिसम्बर 2025 - बस्तर से इस वक्त एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बस्तर के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया है। हमले में उनके दोनों हाथों की नसें कट गई हैं, जबकि गले पर भी चोट के गहरे निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। अस्पताल पहुंचने पर जब नर्सों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की, तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने उनसे कागज पर लिखकर बताने को कहा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा “भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हमला आत्मघाती प्रयास है या फिर किसी ने जानबूझकर उन पर हमला किया है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश या किसी गहरी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH