पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार

मध्य प्रदेश , 15/12/2025 12:40:17 PM
Anil Tamboli
पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इसे ठहराया मौत के लिए जिम्मेदार

दतिया 15 दिसम्बर 2025 - भांडेर निवासी 80 वर्षीय पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से नोटरी वकील थे और सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे। घटना सोमवार अलसुबह की बताई जा रही है। सुबह लगभग 8 बजे उनकी पत्नी कमरे में पहुंचीं, तो उन्होंने जाहिद उद्दीन को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। जिसके बाद भांडेर पुलिस को सूचना दी गई।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारा। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर लिया है। सुसाइड नोट में जाहिद उद्दीन सिद्दीकी ने मप्र ग्रामीण बैंक के कर्मचारी लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सुसाइड नोट के अनुसार, लक्ष्मीनारायण ग्रामीण बैंक में कार्यरत है और उसने जाहिद उद्दीन से कई शपथ पत्र बनवाए थे, जिनका बाद में कथित रूप से गलत उपयोग किया गया। सुसाइड नोट में यह भी उल्लेख किया गया है कि इन शपथ पत्रों के आधार पर बैंक से फर्जी ऋण केसीसी लिए गए, जिसे लेकर बैंक कर्मचारी लक्ष्मीनारायण, जाहिद उद्दीन सिद्दीकी पर दबाव बना रहा था। इससे वह मानसिक तनाव और परेशानी का सामना कर रहे थे। इसी मानसिक प्रताड़ना के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH