भाई ने दोस्त के साथ मिल कर बहन के साथ किया गैंगरेप, घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

मध्य प्रदेश , 14/12/2025 1:28:46 AM
Anil Tamboli
भाई ने दोस्त के साथ मिल कर बहन के साथ किया गैंगरेप, घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

ग्वालियर 14 दिसम्बर 2025 - ग्वालियर ज़िले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झाँसी रोड थाना क्षेत्र के पारस विहार कॉलोनी में दो दोस्तों ने 19 साल की युवती को घर में अकेला पाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों में एक युवक पीड़ित का दूर का भाई लगता है।

दरअसल, बीते बुधवार की सुबह पारस विहार कॉलोनी में रहने वाली 19 साल की युवती की माँ को आरोपी युवक ने फोन कर बताया था कि वह सब्ज़ी भाजी लेकर घर आ रहा है, लेकिन जब तक युवक घर आया तब तक उसकी माँ चौका-बर्तन का काम करने के लिए निकल चुकी थी और घर पर वह अकेली थी। तभी राजवीर उनके घर पहुँचा और सब्ज़ी भाजी देने के बाद महाराज बाड़े से लौटकर आने की बात कही। जब वह वापस लौटकर आया तो अपने दोस्त सतीश कुशवाह को साथ में लेकर आया।

युवती ने दरवाज़ा खोल दिया और उन्हें घर के अंदर आने दिया। तभी राजवीर ने उसको अकेला देख कमरे की कुंडी लगा दी। फिर सतीश ने उसके हाथ-पैर पकड़े और दोनों ने एक-एक कर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, साथ ही धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। फिर आरोपी फरार हो गए।

अपने साथ हुई घटना की जानकारी उसने बड़ी बहन और माँ को बताई। उसकी बात को सुन तत्काल माँ-बहन उसे थाने लेकर पहुँचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि बिलौआ निवासी राजवीर कुशवाह उसकी मां का दूर का रिश्ते में भांजा लगता है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को घर से गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर उन्हें अब जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH