जांजगीर चाम्पा - मध्यान्ह भोजन में खीर-पूड़ी खाकर छात्रों की तबियत बिगड़ी, सभी का ईलाज जारी

जांजगीर चाम्पा , 13/12/2025 7:07:02 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - मध्यान्ह भोजन में खीर-पूड़ी खाकर छात्रों की तबियत बिगड़ी, सभी का ईलाज जारी

जांजगीर चाम्पा 13 दिसम्बर 2025 - मध्याह्न भोजन में खीर, पूड़ी खाकर बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। फूड प्वाइजनिंग की आशंका पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। पूरा मामला नवागढ़ ब्लाक के शासकीय माध्यमिक विद्यालय चौराभांठा का है।

आज 13 दिसंबर को शनिवार होने की वजह से सुबह की पाली में स्कूल लगी थीं। जब मध्याह्न भोजन का समय हुआ तो बच्चों को मध्याह्न भोजन में खीर पूरी भी परोसी गई। खीर पूड़ी खाने के कुछ देर बाद कुछ बच्चों के पेट में दर्द होने लगा। बच्चों ने पेट दर्द शिकायत शिक्षकों से की। फिर थोड़ी देर बाद उन्हें उल्टी दस्त होने लगा। देखते ही देखते दर्जन भर से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

तबीयत बिगड़ने पर शिक्षकों ने तत्काल 108 को सूचना दी और 108 एंबुलेंस आने पर नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में बच्चों को ले जा कर भर्ती करवाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर बच्चों को फूड पाइजनिंग की जानकारी सामने आई है। अस्पताल में बच्चों का इलाज किया जा रहा है।

इस विषय में भी शिक्षा विभाग जांच कर रही है कि क्या खीर पूड़ी स्कूल में बनी था या बाहर से लाकर बच्चों को परोसा गया था।यदि स्कूल में खीर पूड़ी बनाई गई थी तो क्या गुणवत्ता का ध्यान रखा गया था और दूध कितना पुराना था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH