शादी के सिर्फ 09 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, कुछ कांड कर पाती उससे पहले..

बिहार , 14-12-2025 12:42:19 AM
Anil Tamboli
शादी के सिर्फ 09 दिन बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन, कुछ कांड कर पाती उससे पहले..

बिहार 14 दिसम्बर 2025 -  मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में शादी के सिर्फ नौ दिन बाद नवविवाहिता अचानक ससुराल से फरार हो गई। आरोप है कि दुल्हन अपने साथ घर के गहने और नकद रुपए भी ले गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे धनबाद से सकुशल बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, दुल्हन की शादी 01 दिसंबर को तारापुर के युवक से हुई थी और 02 दिसंबर को विदाई के बाद वह ससुराल पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन 10 दिसंबर की शाम अचानक वह घर से लापता हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

जांच में सामने आया कि दुल्हन ने अपने साथ गहने, जेवर और घर में रखी नकदी भी ले ली थी। दुल्हन की मां ने तारापुर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि धनबाद निवासी एक युवक, जो पहले पड़ोसी था, ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। ऐसा बताया जा रहा है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से धनबाद से दुल्हन को बरामद किया है। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और दुल्हन तथा संबंधित युवकों के बयान दर्ज कर रही है। इस घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन की पढ़ाई-लिखाई धनबाद में नानी के घर हुई थी और शादी उसकी सहमति से हुई थी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH