छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक की कार को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, कथावाचक ने जताई शाजिस की आशंका

गरियाबंद , 14/12/2025 1:08:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक की कार को ट्रक ने मारी पीछे से टक्कर, कथावाचक ने जताई शाजिस की आशंका

गरियाबंद 14 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य युवराज पांडे सड़क हादसे में बाल-बाल बचे। उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत की बात है कि आचार्य युवराज पांडे को कुछ नहीं हुआ है। वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह हादसा गरियाबंद कुम्हारपारा के पास हुआ। कथावाचक ने साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि उन पर यह 7वीं बार हमला हुआ है। इस संबंध में वे पूर्व में प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, आचार्य युवराज पांडे साखरा (बसना) से कथा कार्यक्रम संपन्न कर आज अपने गृह ग्राम अमलीपदर लौट रहे थे। जैसे ही वे गरियाबंद के कुम्हारपारा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार ठोकर मार दी। घटना में वाहन के पिछले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में कथावाचक बाल-बाल बचे हैं।

घटना के बाद आचार्य युवराज पांडे ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह उन पर सातवां हमला है। उन्होंने आशंका जताई कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि सुनियोजित हमला हो सकता है। बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही है। आखिर कौन है, जो मुझ पर हमला करवा रहा है?” इस संबंध में वे पूर्व में प्रशासन को लिखित शिकायत भी दे चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच और कथावाचक को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह घटना दुर्घटना थी या साजिश। हादसे के बाद युवराज पाण्डेय शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाना पहुंचे हैं। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हादसा है या साजिश, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH