आज का राशिफल, दिनांक 14 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 14-12-2025 1:41:17 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 14 दिसम्बर 2025 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 14 दिसम्बर 2025 - 14 दिसंबर का दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार को सूर्य भगवान की पूजा करने से मान-सम्मान बढ़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 14 दिसंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 14 दिसंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि - आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। मन में नई ऊर्जा महसूस होगी और आपको लगेगा कि आज बहुत कुछ कर सकते हैं। किसी पुराने पेंडिंग काम में प्रगति मिलेगी, जिसे लेकर आप काफी समय से परेशान थे। दफ्तर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा, बस बोलते समय थोड़ा नरमी रखें। किसी करीबी से छोटी सी बहस हो सकती है, लेकिन प्यार और समझदारी से बात करेंगे तो मामला तुरंत ठीक हो जाएगा।

वृषभ राशि - आज आप अपनी जरूरतों और पैसों को लेकर थोड़ा ज्यादा सोचेंगे। दिन की शुरुआत हल्की टेंशन से हो सकती है, लेकिन दोपहर तक चीजें ठीक हो जाएंगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से बात कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक राहत मिलेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, वरना बाद में अफसोस होगा। काम धीरे-धीरे, लेकिन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। शाम को घर का माहौल आपको आराम देगा।

मिथुन राशि - आज आपका बात करने का तरीका आपका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहेगा। ऑफिस में लोग आपकी सलाह मानेंगे और आपकी उपस्थिति से माहौल भी हल्का-फुल्का रहेगा। नए काम या नए प्रोजेक्ट का आइडिया दिमाग में आएगा, जिसे आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखें। किसी करीबी को आपकी बात समझने में थोड़ा वक्त लग सकता है। दिन का दूसरा भाग काफी अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि - आज मन थोड़ा संवेदनशील रहेगा। छोटी-छोटी बातें भी दिल को लग सकती हैं। मगर चिंता की जरूरत नहीं, क्योंकि काम और निजी दोनों मामलों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। परिवार का साथ मिलेगा और किसी पुराने दोस्त से अचानक बातचीत हो सकती है, जिससे मन खुश हो जाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। शाम को आराम करें या किसी शांत जगह समय बिताएं।

सिंह राशि - आज आपका प्रभाव चारों तरफ रहेगा। लोग आपकी बात सुनेंगे और आपकी मौजूदगी से माहौल में सकारात्मकता आएगी। किसी काम में लीड लेने का मौका मिलेगा। नई जिम्मेदारी या अवसर की झलक भी मिल सकती है। रिश्तों में भरोसा बनाने की जरूरत है। जितना आप खुलकर बात करेंगे, चीजें उतनी ही आसान होंगी। दिन प्रोडक्टिव रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि - आपकी मेहनत आज दिखने लगेगी। लोग आपके काम को पहचानेंगे और पैसे की स्थिति भी पहले से बेहतर महसूस होगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी बड़े प्लान पर सोचने या शुरुआत करने का भी अच्छा समय है। मन शांत रहेगा और आप अपने काम पर पूरी तरह फोकस कर पाएंगे।

तुला राशि - आज आप बहुत व्यवस्थित मूड में रहेंगे। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे प्लान के साथ पूरा करेंगे। छोटी-छोटी चीजें भी आज आपके फेवर में होंगी। सेहत को लेकर थोड़ा सजग रहें। थकान, सिरदर्द या हल्का दर्द महसूस हो सकता है। आर्थिक तौर पर कोई छोटी अच्छी खबर मिल सकती है। दिन शांत लेकिन सकारात्मक रहेगा।

वृश्चिक राशि - आज दिमाग बहुत क्लियर चलेगा। जो भी प्लान बनाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोई दोस्त या सहकर्मी मदद के लिए आगे आएगा। रिश्तों में हल्की गलतफहमी हो सकती है, लेकिन बात करके सब ठीक हो जाएगा। आज जीवन में संतुलित रहेगा।

धनु राशि - आज आपको हर चीज में संतुलन बनाए रखना होगा- चाहे काम हो या घर। थोड़ा एडजस्टमेंट करना पड़ेगा, लेकिन आप आसानी से संभाल लेंगे। पैसों को लेकर कोई फैसला आज हो सकता है, जिसे सोच-समझकर ही लें। किसी पुराने प्लान पर दोबारा काम शुरू करने का मौका मिलेगा। रिश्तों में भी सुधार दिखेगा।

मकर राशि - आपका इंट्यूशन आज बहुत तेज है। जिस चीज की चिंता थी, उसमें आज कोई रास्ता मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई गलत निर्णय न लें। क्लियर और ईमानदार बात करने से रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी। काम में भी छोटी सफलता मिलेगी जो आगे चलकर बड़ा फायदा देगी। शाम तक मूड काफी हल्का हो जाएगा।

कुंभ राशि - आज यात्रा, मूवमेंट या नए लोगों से मिलने-जुलने का योग है। नए लोगों से तालमेल अच्छा बनेगा और उनसे फायदा भी मिलेगा। काम की रफ्तार बढ़ेगी और किसी खास काम से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मन में जो भी नया विचार आए, उसे नोट कर लें। आगे चलकर काम आएगा।

मीन राशि - आज आपकी रचनात्मक सोच और संवेदनशीलता दोनों बढ़ी रहेंगी। काम में एक अच्छा फ्लो बना रहेगा। दिल की बात कहनी है तो आज सही दिन है। सामने वाला आपकी भावनाएं समझेगा। कोई छोटी सफलता या अच्छी खबर मिल सकती है। शाम का समय बिल्कुल शांत और सुकून भरा रहेगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
ओडिसा से छत्तीसगढ़ ला रहे 75 लाख रुपये के साथ दो ब्यक्ति गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - राजमहल की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गोली मार कर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - छात्र के साथ जबरजस्ती अननेचुरल सेक्स करता था शिक्षक, नाराज छात्र ने शिक्षक को धोखे से बुलाया फिर..
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 50 पदों पर होगी सीधी भर्ती, तनख्वाह मिलेगी 20 हजार रुपए प्रतिमाह
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH