छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने सुसाईड नोट में मम्मी पापा और भारत माता से माँगी माफी फिर ,,

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छेड़खानी से परेशान होकर युवती ने सुसाईड नोट में मम्मी पापा और भारत माता से माँगी माफी फिर ,,
सोलापुर 14 दिसम्बर 2020 - महाराष्ट्र के सोलापुर में पंढरपुर कस्बे में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. लड़की लगातार तीन लोगों की छेड़खानी से परेशान थी जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती ने सात दिसंबर को फांसी लगा ली थी. लड़की ने जो सुसाइड नोट लिखा है उसके मुताबिक वह सेना में जाना चाहती थी. उसने सुसाइड नोट में तीनों आरोपियों के नाम भी लिखे हैं. एक समाचार एजेंसी के मुताबिक पंढरपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रशांत भसमी ने बताया की पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध कायम कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सुसाइड नोट के अनुसार, एक आरोपी ने लड़की का हाथ पकड़ा था और उसे इस बारे में न बोलने की धमकी दी थी।

 प्रशांत भसमी ने कहा कि युवती की मौत होने के तीन दिन बाद, उसके परिवार को उसकी एक नोटबुक में एक सुसाइड नोट मिला. सुसाईड नोट में लड़की ने लिखा है कि सेना की वर्दी और तिरंगे के बैज का उसका सपना सच नहीं होगा क्योंकि वह तीन लोगों की छेड़खानी से परेशान होकर आत्महत्या करने जा रही है. पुलिस अधिकारी ने सुसाइड नोट के हवाले से बताया कि युवती ने तीन लड़कों पर सेना में शामिल होने के अपने सपनों को खत्म करने का आरोप लगाया है. लड़की ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने के लिए 'भारत माता' और अपने माता-पिता से माफी मांगी है. अधिकारी ने कहा कि सुसाईड नोट में युवती ने आरोप लगाया कि तीनों आरोपी उस पर छींटाकशी करते थे, जिसके कारण वह परेशान थी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH