छत्तीसगढ़ - गांव में अचानक आई बाढ़ , हेलीकॉप्टर से ग्रामीणों को निकाला जा रहा है बाहर , हेल्पलाइन नंबर जारी

जगदलपुर , 26/08/2025 11:18:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - गांव में अचानक आई बाढ़ , हेलीकॉप्टर से ग्रामीणों को निकाला जा रहा है बाहर , हेल्पलाइन नंबर जारी

जगदलपुर 26 अगस्त 2025 - बस्तर जिले में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं। अचानक आई बाढ़ से हालात इतने बिगड़े कि लोहंडीगुड़ा ब्लॉक का मांदर गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। हालात इतने बिगड़े कि हेलिकॉप्टर से लोगों को एयरलिफ्ट करना पड़ा, जबकि कई परिवारों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेनी पड़ी। इलाके में बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।

लगातार बारिश से लोहंडीगुड़ा ब्लॉक का मांदर गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में आ गया है। हालात इतने बिगड़े कि गांव में फंसे 5 लोगों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं करीब 85 परिवारों को घर छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेना पड़ा।

राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए 15 लोगों को बाढ़ से निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को भोजन और अस्थायी ठिकाने उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

तेज बारिश से जगदलपुर- तोखापाल ब्लॉक के रायकोट इलाके में सड़क बह गई। राष्ट्रीय राजमार्ग से रैक लोडिंग प्वाइंट तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन से बचाव के लिए बनाई गई रिटर्निंग वाल भी ढह गई। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने हेल्पलाइन नंबर 07856-252412 जारी किया है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH