सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर की यह मांग..

स्पॉन्सर्ड , 11/08/2025 3:26:45 PM
Anil Tamboli
 सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर की यह मांग..

सक्ती 11 अगस्त 2025 - सक्ती के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य व बाराद्वार के युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव से खास मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की कई समस्याओं से अवगत कराया। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने डिप्टी सीएम अरुण साव को बताया कि बाराद्वार से जैजैपुर-हसौद मार्ग पुरी तरह से जर्जर हो गई है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों लोग अनाजाना करते है जिन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही हादसे की आशंका बनी रहती है।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बाराद्वार-हसौद मार्ग की जल्द मरम्मत कराने संबंधी ज्ञापन भी सौंपा जिस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में लिखा है कि..

उपरोक्त विषयांतर्गत सविनय निवेदन है, कि बाराद्वार के जैजैपुर चौक से जैजैपुर हसौद तक जाने वाली मुख्य मार्ग का पूर्व में निर्माण कार्य कराया गया था, उक्त सड़क वर्तमान में बाराद्वार के जैजैपुर चौक से ग्राम ठठारी तक की सड़क अत्यंत ही जर्जर हो चुकी है। उक्त मार्ग बाराद्वार से हसौद को जोड़ने वाली एक मात्र मार्ग है जिस पर प्रतिदिन यात्री बसें सहित भारी संख्या में निजी वाहनों का आवागमन होता है।

विशेषतः इस मार्ग पर स्कूल बस सहित अन्य स्कूल के छात्र/छात्राओं का भी आवागमन होता है। महोदय उक्त सड़क बाराद्वार जैजैपुर चौक से ग्राम ठठारी जिसकी दूरी लगभग 10 किमी. है वह अत्यंत ही जर्जर हो जाने के कारण आये दिन दुर्घटना घटित होते रहती है।

अतः महोदय से निवेदन है, कि बाराद्वार जैजैपुर चौक से ग्राम ठठारी तक सड़क का निर्माण / मरमम्त कार्य कराये जाने का कष्ट करें, ताकि आमजनों का सुगमता से बिना किसी दुर्घटना के उक्त मार्ग पर आवागमन हो सके।

 सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने डिप्टी सीएम अरुण साव से मुलाकात कर की यह मांग..

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH