बीजेपी के पूर्व विधायक सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, किये थे यह कांड

मध्य प्रदेश , 05/07/2025 7:09:19 PM
Anil Tamboli
बीजेपी के पूर्व विधायक सहित 100 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, किये थे यह कांड

मुरैना 05 जुलाई 2025 - मुरैना जिले की सिविल लाइन पुलिस ने कुशवाहा समाज के 100 से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें बीजेपी के पूर्व विधायक और समाज के कई लोग शामिल हैं। कल नेशनल हाईवे-44 पर कुशवाहा समाज के आंदोलन के दौरान भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

पुलिस ने कुशवाहा समाज के लोगों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। घटना में पुलिस लाइन के आरआई शशिकांत शुक्ला, सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन शुक्ला और अन्य दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों की मेडिकल जांच कराई गई है। पथराव की घटना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्ञात और अज्ञात मिलाकर 100 से अधिक उपद्रवियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वीडियो फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों की पहचान कर नामों का खुलासा करने की तैयारी में है।

बताया जा रहा है कि जब NH-44 पर ट्रैक्टर -ट्रॉली लगाकर बैठे कुशवाहा समाज के लोगों से आरआई शशिकांत शुक्ला ने ट्रैफिक हटाने की अपील की, तभी कुछ उपद्रवियों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद भीड़ न्यू हाउसिंग बोर्ड गेट की ओर बढ़ गई और वहां चक्का जाम कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया, क्योंकि जाम में एंबुलेंस और राहगीर फंसे हुए थे।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH