बीजेपी नेता का पूरा परिवार 04 दिन से लापता, घर से लाखो रुपए भी गायब , कोई सुराग नहीं

मध्य प्रदेश , 04/07/2025 10:18:05 PM
Anil Tamboli
बीजेपी नेता का पूरा परिवार 04 दिन से लापता, घर से लाखो रुपए भी गायब , कोई सुराग नहीं

उज्जैन 04 जुलाई 2025 - ढांचा भवन में रहने वाले भाजपा नेता और प्रॉपर्टी ब्रोकर दीपक शर्मा का पूरा परिवार बीते चार दिनों से लापता है। उनकी पत्नी सीमा (45), बेटी पलक (21) और बेटा रूद्र (14) 30 जून की सुबह घर से निकले थे और अब तक लौटे नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि जाते समय उन्होंने पड़ोसियों से किसी रिश्तेदार की मौत का हवाला दिया था। इसके बाद से उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। 

दीपक शर्मा भाजपा के वार्ड क्रमांक 168 सांदीपनि बूथ के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह 30 जून की सुबह 8:30 बजे किसी काम से घर से निकले थे। जब दोपहर में लौटे तो देखा कि घर पर ताला लगा हुआ है। चाबी पड़ोसी के पास रखी थी। जब पड़ोसियों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परिवार वाले किसी रिश्तेदार की मृत्यु की सूचना पर घर से निकले थे।

दीपक शर्मा ने पत्नी और बेटी के मोबाइल पर कॉल किया लेकिन दोनों के नंबर बंद आ रहे थे। इसके बाद उन्होंने तमाम रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। 1 जुलाई को चिमनगंज थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

दीपक शर्मा ने बताया कि घर से करीब 3.75 लाख रुपए नकद भी गायब हैं। यह रकम प्रॉपर्टी डील से संबंधित थी, जिसे उन्हें किसी को भुगतान करना था। आशंका है कि यह रकम पत्नी और बच्चे अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने बताया कि न तो कोई सुसाइड नोट छोड़ा गया है और न ही कोई जानकारी दी गई कि वे कहां जा रहे हैं।अचानक इस तरह से पूरे परिवार का गायब हो जाना उन्हें बेहद परेशान कर रहा है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH