दिनदहाड़े हॉस्पिटल में घुस कर नर्स की गला रेतकर हत्या , वारदात से मची सनसनी

मध्य प्रदेश , 27/06/2025 11:09:40 PM
Anil Tamboli
दिनदहाड़े हॉस्पिटल में घुस कर नर्स की गला रेतकर हत्या , वारदात से मची सनसनी

नरसिंहपुर 27 जून 2025 - मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। नर्स की ट्रेनिंग ले रही 18 वर्षीय छात्रा संध्या चौधरी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। संध्या, जो बाहरी रोड की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी, नियमित रूप से अस्पताल के ड्यूटी रूम के सामने प्रशिक्षण लेती थी।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे एक काली शर्ट पहने अज्ञात युवक ने अस्पताल परिसर में प्रवेश किया और बिना किसी हिचकिचाहट के संध्या पर धारदार चाकू से गले पर सीधा वार करते हुए उसने मौके पर ही छात्रा की जान ले ली। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से अज्ञात आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, जिसमें संध्या के निजी जीवन और किसी पुरानी रंजिश की संभावना भी शामिल है। यह वारदात दिनदहाड़े होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH