पत्नी के साथ सेक्स करते पति बनाना चाहता था वीडियो , जब पत्नी ने इनकार किया तब हो गया यह कांड

मध्य प्रदेश , 27/06/2025 1:26:48 AM
Anil Tamboli
पत्नी के साथ सेक्स करते पति बनाना चाहता था वीडियो , जब पत्नी ने इनकार किया तब हो गया यह कांड

भिंड 27 जून 2025 - पत्नी ने जब निजी संबंध बनाते समय का वीडियो बनाने का विरोध किया तो पति ने हत्या कर दी। घटना की प्राथमिक पड़ताल में सामने आया कि बुधवार रात में पत्नी ने विरोध करते हुए वीडियो नहीं बनाने दिया। इस पर पति गुस्सा गया। गुरुवार की सुबह दोनों के बीच फिर इसी बात पर विवाद हुआ तो पति ने पैर से पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। घटना ऊमरी थाना क्षेत्र के पुले गांव की है।

जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय गोल्डी जाटव की शादी 10 फरवरी 2025 को जबर सिंह के साथ हुई थी। जबर सिंह दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 10 दिन पहले ही गांव आया था। पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि बुधवार-गुरुवार की रात पति ने नशा किया। इसके बाद पत्नी के साथ संबंध बनाते हुए अश्लील वीडियो बनाना चाहा जिसका पत्नी ने विरोध किया।

इस पर दोनों में रात में झगड़ा हो गया। सुबह एक बार फिर से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। तब पति जबर सिंह ने गोल्डी को जमीन पर पटकते हुए दोनों पैर गले पर रखकर खड़ा हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पति जबरसिंह, ससुर भारत सिंह और देवर छोटू मौके से भाग निकले।

पड़ोसियों को जब घटना की जानकारी लगी तो उन्होंने मायके पक्ष को सूचना दी।थाना प्रभारी ऊमरी शिवप्रताप सिंह राजावत ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि पति निजी वीडियो बनाना चाहता था। इस बात का विरोध पत्नी ने दर्ज कराया। मौके से मोबाइल मिला है जिसमें एक वीडियो में इस बात पर विवाद रिकॉर्ड भी हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH