सक्ती - हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन अपूरणीय क्षति - आयुष शर्मा अन्नपूर्णा

स्पॉन्सर्ड , 26/06/2025 8:07:30 PM
Anil Tamboli
सक्ती - हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन अपूरणीय क्षति - आयुष शर्मा अन्नपूर्णा

सक्ती 25 जून 2025 - जिला पंचायत के सभापति व युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे के आकस्मिक निधन पर शोक ब्यक्त किया है। आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि छत्तीसगढ़ी साहित्य व हास्य काव्य के शिखर पुरुष, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। अचानक मिली उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ।

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने कहा कि अपने विलक्षण हास्य, तीक्ष्ण व्यंग्य और अनूठी रचनात्मकता से उन्होंने न केवल देश-विदेश के मंचों को गौरवान्वित किया, बल्कि छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाई। जीवनपर्यंत उन्होंने समाज को हँसी का उजास दिया, लेकिन आज उनका जाना हम सभी को गहरे शोक में डुबो गया है।

उनकी जीवंतता, ऊर्जा और साहित्य के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और असंख्य प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। 

आयुष शर्मा "अन्नपूर्णा" ने बताया कि 8 अगस्त 1953 को बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में जन्मे डॉ. दुबे पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे, लेकिन पहचान उन्होंने एक साहित्यकार और हास्य कवि के रूप में बनाई. भारतीय साहित्य के साथ ही छत्तीगसढ़ी भाषा में उनकी पकड़ बेहद मजबूत थी. उन्होंने पांच किताबें लिखी हैं और कई मंचो और TV शो पर दिखाई दिए. उन्हें भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010 में देश के चौथे उच्चतम भारतीय नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

इससे पहले पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को वर्ष 2008 में काका हाथरसी से हास्य रत्न पुरुस्कार प्राप्त हुआ था. वर्ष 2012 में पंडित सुंदरलाल शर्मा सम्मान, अट्टहास सम्मान और संयुक्त राज्य अमेरिका में लीडिंग पोएट ऑफ इंडिया सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

सक्ती - हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का निधन अपूरणीय क्षति - आयुष शर्मा अन्नपूर्णा

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH