राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक सोनम के 08 मोहरे गिरफ्तार , अब आया आठवें ब्यक्ति का नाम , जाने कौन है वो??

मध्य प्रदेश , 24/06/2025 2:02:36 AM
Anil Tamboli
राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब तक सोनम के 08 मोहरे गिरफ्तार , अब आया आठवें ब्यक्ति का नाम , जाने कौन है वो??

इंदौर 24 जून 2025 - राजा रघुवंशी की हत्या के एक महीने बाद भी हर दिन कहानी एक नया मोड़ ले रही है। राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम समेत अब तक सात लोग इस हत्याकांड में गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब आठवें किरदार का नाम भी सामने आ गया है। पुलिस अब लोकेंद्र तोमर नाम के एक शख्स की तलाश में जुटी है, जिसने सोनम के लिए उस फ्लैट की व्यवस्था की थी जहां वह राजा की हत्या के बाद रुकी थी और उसने ही हत्या के सबूत वाले बैग को जलाने का आदेश दिया था।

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम के बैग को जलाने वाले प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के चैट से एक बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जेम्स के मोबाइल चैट से पता चला है कि लोकेंद्र तोमर नाम के एक शख्स ने उस पर दबाव डालकर सबूतों को मिटाने की कोशिश की। यह भी सामने आया है कि लोकेंद्र तोमर की भूमिका सोनम को वह फ्लैट देने में भी थी जहां वह राजा की हत्या के बाद छिपी रही।

मेघालय और इंदौर पुलिस लोकेंद्र तोमर की तलाश में जुटी है। अभी तक उसकी यह भूमिका सामने आई है कि उसने सोनम को छिपाने और बचाने की पूरी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वह सिलोम जेम्स का पार्टनर था। सिलोम जेम्स ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने लोकेंद्र के साथ मिलकर उस बिल्डिंग को तीन लाख रुपये महीने के किराये पर लीज पर लिया था। वह यहां अलग-अलग किरायेदारों को रखते थे।

मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले लोकेंद्र को लेकर जेम्स ने कथित तौर पर यह भी बताया है कि राज की पिस्टल, गहने और कैश लोकेंद्र के पास ही हैं। उसने सोनम की गिरफ्तारी के बाद सिलोम जेम्स पर दबाव बनाया था कि उसके सामान को फ्लैट से जल्दी से जल्दी हटाकर जला दिया जाए। पुलिस की अलग-अलग टीमें लोकेंद्र की गिरफ्तारी की कोशिश में है, क्योंकि उसके पास राजा की हत्याकांड के अहम सबूत हैं। बताया जा रहा है कि बैग में राजा और सोनम के फोन भी थे, जिसमें हत्याकांड से जुड़े बड़े सबूत हो सकते हैं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH