दो बेटियों के साथ पति पत्नी ने खाया जहर, तीन की मौत , सामुहिक खुदकुशी की यह वजह आई सामने

मध्य प्रदेश , 24/06/2025 1:29:22 AM
Anil Tamboli
दो बेटियों के साथ पति पत्नी ने खाया जहर, तीन की मौत , सामुहिक खुदकुशी की यह वजह आई सामने

देवास 24 जून 2025 - उदयनगर के पास स्थित धोबघट्टा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसके चलते तीन की मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। जहरीला पदार्थ पीने के पीछे की वजह पूरी तरफ से स्पष्ट नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि उदयनगर थाना क्षेत्र के गांव धोबघट्टा में राधेश्याम ने रविवार रात जहरीला पदार्थ पी लिया। पति को देखकर पत्नी रंगू बाई ने भी जहर पी लिया। माता-पिता को देख कर दोनों लड़की आशा और रेखा ने भी जहरीला पदार्थ पी लिया। पता लगते ही पड़ोसी सभी को इलाज के लिए खुड़ेल के निजी अस्पताल ले गए, जहां रात में डाक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घाेषित कर दिया। सोमवार को आशा ने भी दम तोड़ दिया, जबकि रेखा की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार राधेश्याम के पुत्र का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण पप्पू कहीं चला गया था। युवती के परिजन पप्पू की तलाश कर रहे थे। उसके नहीं मिलने पर परिजन ने राधेश्याम पर दबाव बनाया, जिससे वह काफी परेशान चल रहे थे। उन्होंने पत्नी के साथ मिलकर आत्महत्या कर ली। मामले में खुड़ेल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच के लिए उदयनगर पुलिस को भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना

छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश

छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH