रेप पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म , इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया था हवस का शिकार

मध्य प्रदेश , 21/06/2025 1:08:01 AM
Anil Tamboli
रेप पीड़िता नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म , इंस्टाग्राम फ्रेंड ने बनाया था हवस का शिकार

जबलपुर 21 जून 2025 - मध्य प्रदेश में रेप की शिकार बनी 16 साल की एक नाबालिग पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद आरोपी ने उसे हवस का शिकार बनाया था। यहां तक कि उसने पीड़िता को गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर भी किया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती की। उसके बाद अक्टूबर में एक गांव के बाहरी इलाके में एक झोपड़ी में उसके साथ कथित तौर पर रेप किया। अधिकारी ने बताया कि जब लड़की ने तीन महीने बाद आरोपी को प्रिगनेंट होने के बारे में बताया तो उसने कथित तौर पर उसे गर्भपात की गोलियां खाने के लिए मजबूर किया। इसके बावजूद गर्भ नहीं गिरा तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया, लेकिन बाद में मुकर गया।

अधिकारी ने बताया कि गांव में अपने पिता के साथ रहने वाली लड़की को मंगलवार रात को प्रसव पीड़ा हुई तो पिता को उसके गर्भवती होने का पता चला। उन्होंने बताया कि लड़की को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया, जहां बुधवार को उसने बच्चे को जन्म दिया।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH