सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दी बधाई , कहा योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन का विज्ञान है

स्पॉन्सर्ड , 21/06/2025 12:26:59 AM
Anil Tamboli
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दी बधाई , कहा योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन का विज्ञान है

सक्ती 21 जून 2025 - अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के सभापति व युवा भाजपा नेता आयुष शर्मा "अन्नपूर्ण" ने देशवासियों को बधाई देते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि "योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन का एक ऐसा विज्ञान है, जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित कर हमें स्वस्थ, सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की ओर ले जाता है।" 

आयुष शर्मा "अन्नपूर्ण" ने अपने संदेश में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज भारत की यह प्राचीन परंपरा पूरी दुनिया में प्रतिष्ठित हुई है। “दुनिया के तमाम देश आज योग को अपनाकर इसे सम्मान दे रहे हैं, यह भारत के लिए गर्व की बात है,”

आयुष शर्मा "अन्नपूर्ण" ने देशवासियों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करें। उन्होंने कहा, “योग न केवल शरीर को निरोग बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। इस योग दिवस पर आइए हम संकल्प लें कि हर दिन योग करें और अपने तन और मन दोनों को स्वस्थ रखें।”

आयुष शर्मा "अन्नपूर्ण" ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “उनके नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है। आज संयुक्त राष्ट्र से लेकर अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और एशिया के देशों में भी लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं।” आयुष शर्मा "अन्नपूर्ण" ने पूरे छत्तीसगढ़ के नागरिकों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक स्थलों, घरों और संस्थानों में योग दिवस के आयोजन कर इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH