तेज रफ्तार XUV डिवाईडर से टकराई , हादसे में एक ही परिवार के 04लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 19/06/2025 8:46:02 PM
Anil Tamboli
तेज रफ्तार XUV डिवाईडर से टकराई , हादसे में एक ही परिवार के 04लोगो की मौत

राजगढ़ 19 जून 2025 - मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच हुआ, जब एक एक्सयूवी 500 कार हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। मृतकों में दो बच्चे और दो वयस्क शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आना बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के दुबेपुरवा भवानीपुर मोजा से अयोध्या होते हुए सूरत जा रहे थे। कार में कुल नौ लोग सवार थे। पचोर के नेशनल हाईवे पर ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने शाजापुर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पांच घायल लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

हादसे में मौजूद एक परिजन, आयुष दुबे, ने बताया कि वे लोग बुधवार शाम को दो कारों में सूरत के लिए रवाना हुए थे। हादसे के एक घंटे पहले ड्राइवर ने नींद की झपकी की शिकायत की थी। इसके बाद सभी ने एक ढाबे पर रुककर चाय पी और कुछ देर आराम किया। इसके बावजूद पचोर पहुंचते ही ड्राइवर को फिर से झपकी आ गई, जिससे यह दुखद हादसा हो गया।

पचोर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए कार की तकनीकी जांच और चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है। घायलों का इलाज जारी है, और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH